व्यापारी के साथ लूट के विरोध में 8 को बाजार बंद का ऐलान | narwar News

Updesh Awasthee
0
नरवर। नगर के व्यापारियों ने 8 अप्रैल से नगर को बाजार बंद करने के लिए नरवर के तहसीलदार को पत्र लिखकर सूचना दी है। जानकारी के अनुसार नगर के व्यापारियों ने नरवर के बाजार को बंद करने को लेकर एक पत्र नरवर तहसीलदार को देकर नरवर का बाजार बंद सोमवार से करने का फैसला लिया है।

व्यापारियों ने बताया कि उन्होंने 5 अप्रैल को नरवर तहसीलदार को पत्र इसलिए दिया क्योंकि दो दिन की शासकीय छुट्टी थी इसलिए उन्होंने बीते शुक्रवार को पत्र लिखकर बाजार बंद करने की सूचना दो दिन पहले ही दे दी है कि व्यापारी सोमवार से बाजार बंद करेंगे, ज्ञात हो कि नरवर के किराना व्यवसायी विमल कुमार जैन के साथ हुई लूट की घटना को नरवर पुलिस ट्रेस नहीं कर पाई हैए इसी से नाराज होकर नगर के व्यवसायियों ने बाजार बंद करने का फैंसला लिया है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!