शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के शक्तिपुरम कॉलोनी में अज्ञात चोराें ने सूने घर का ताला तोड़कर पचास हजार रुपए नगदी सहित कीमती सामान चोरी कर लिया है। घटना के समय पूरा परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए गुना गया हुआ था। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक शक्तिपुरम कॉलोनी निवासी सौरभ पुत्र महेंद्र पुरोहित अपनी मां व पत्नी के साथ गुना अपने साले की शादी में 6 मार्च बुधवार की दोपहर 2 बजे गुना के लिए घर से रवाना हुआ।
जिसके बाद 7 मार्च को सुबह लौटकर आया और मैन गेट का ताला खोलकर देखा तो अंदर के कमरे व अलमारी के ताले टूटे थे। अलमारी में रखे 50 हजार रुपए, एक जोड़ी पायल,सोने की एक अंगूठी व कान की वाली गायब थी। जिसकी सूचना सौरभ ने कोतवाली पुलिस को दी पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
| Virus-free. www.avg.com |


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।