मोटर पार्ट्स की दुकान को चाोरों ने बनाया निशाना, हजारों का माल चाुराया | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। सुभाषपुरा के धौलागढ़ फाटक के पास स्थित एक मोटर पार्ट्स की दुकान को चोरों ने निशाने पर लेकर वहां रखा मोटर पार्ट्स का सामान व ऑयल सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। जिसकी शिकायत दुकान मालिक ने थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ भादवि की धारा 45, 380 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। फरियादी सुनील धाकड़ पुत्र प्रेमचंद्र धाकड़ निवासी ग्राम इंदरगढ़ ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि बीते दिनों वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था इसी दौरान रात्रि में कोई अज्ञात चोर ने दुकान की शटर उचकाकर वहां रखा 30 हजार रूपए कीमत का माल चुरा लिया है। 

दूसरे दिन सुबह जब वह दुकान खोलने वहां पहुंचा तो उसे शटर टूटी हुई मिली जब उसने दुकान में जाकर देखा तो वहां रखा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। इस दौरान उसने चोरों की तलाश अपने स्तर पर की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लगा तो कल उसने थाने पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज करा दी। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!