शिवपुरी देहात थाना क्षेत्र के नीलगर चौराहे पर रहने वाले एक 22 वर्षीय युवक ने रात्रि में अपने कमरे में रस्सी का फंदा डालकर फांसी पर झूल गया जिसे सही समय पर परिवारजनों ने देख लिया और अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने ग्वालियर रैफर कर दिया। युवक ने पिता द्वारा उसे निकम्मा कहे जाने को लेकर यह कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार नीलगर चौराहे देहात थाने के पीछे रहने वाले सरीफ खान का पुत्र साकिर उर्फ राजू उम्र 22 वर्ष पिछले लंबे समय से बेरोजगार है। जिस पर उसके पिता द्वारा उसे आए दिन फटकार लगाई जाती थी। कल साकिर के पिता ने उसकी बेरोजगार पर ताना मारते हुए फटकार लगाई और उसे निकम्मा कह दिया।
यह बात साकिर के मन में चुभ गई और उसने अपने कमरे में जाकर रस्सी का फंदा डालकर फांसी लगा ली। लेकिन उसी समय परिवार के अन्य सदस्य वहां आ गए जिन्होंने उसे फांसी के फंदे से उतारा तो उसके शरीर में जान थी। तुरंत ही परिवारजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रैफर कर दिया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।