रेलवे की ID के जगह खुद की ID से कर रहा था रेल टिकिट, दुकान सील | SHIVPURI NEWS

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के दिनारा कस्बे से आ रही है। जहां राजपूत ऑनलाइन की दुकान पर झांसी उत्तरप्रदेश की रेलवे पुलिस ने छापा मारकर दुकान संचालक को पकड़ लिया और उसकी दुकान को सील कर दिया। रेलवे पुलिस दुकान संचालक को पकडक़र अपने साथ पूछताछ के लिए झांसी ले गई है। 

रेलवे पुलिस के सब इंस्पेक्टर रविन्द्र सिंह राजावत का कहना है कि राजपूत ऑनलाइन के संचालक ने रेलवे के टिकट बुक करने के लिए लाइसेंस ले रखा है, लेकिन वह लाइसेंस की शर्तों के विपरीत रेलवे की आईडी से टिकट बुक न करते हुए अपने स्वयं की आईडी से टिकट बुक करता है जो लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन और गैरकानूनी है। श्री राजावत का कहना है कि अपनी आईडी से खुद का टिकट तो बुक किया जा सकता है, लेकिन उस आईडी को व्यावसायिक उपयोग में नहीं लाया जा सकता। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!