शिवपुरी। खबर जिले के पिछोर के ग्राम बदरवास में एक खेत पर चल रहे जुए के फड़ पर पुलिस ने छापामार कार्यवाही करते हुए वहां से 5 जुआरियों को 39 हजार 700 रूपए और एक ताश की गड्डी के साथ गिरफ्तार किया है। जुआरी गांव में स्थित किशनलाल जाटव के बटियावाला नयाकुंआ पर जुआ खेल रहे थे।
जिन जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा है उनमें संजीव पुत्र हजरत लोधी, जितेंद्र पुत्र रामनिवास पाठक निवासीगण पिछोर, केदार पुत्र गोकुल प्रसाद लोधी निवासी ग्राम नाद, जितेंद्र पुुत्र प्यारेराजा निवासी करारखेड़ा, हरिराम पुत्र बैजनाथ लोधी निवासी नयाखेड़ा भौंती शामिल हैं। पुलिस ने सभी जुआरियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत कायमी कर ली है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।