शिवपुरी। मध्यदेशीय अग्रवाल समाज शिवपुरी के तत्वाधान में आगामी 30, 31 एवं 01 अप्रैल को तीन दिवसीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन स्थानीय गांधी पार्क मैदान शिवपुरी पर किया जा रहा है। जिसमें भाग लेने के लिए अब तक करीब 1100 से अधिक पंजीयन कराए जा चुके है यह सभी प्रतिभागी मंच से अपने जीवन साथी का चयन करने के लिए अपना परिचय देंगें और परिचय के रूप में वह अपने भावी जीवन साथी की तलाश इस परिचय सम्मेलन के मंच से पूरा करेंगें।
कार्यक्रम शुभारंभ की पूर्व संध्या 29 मार्च को सायं 4 बजे से स्थान मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला से नगर में ध्वजा यात्रा निकाली जाएगी। जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए परिचय सम्मेलन कार्यक्रम स्थल गांधी पार्क पहुंचेगी जहां अग्रध्वजा यात्रा का समापन होगा। इसके बाद अगले दिन 30 मार्च को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ईओडब्ल्यू के लीगल एडवाईजर एडीजे पदमचंद गुप्ता होंगें जिनके द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।
इसके साथ ही समाज के अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ समाजसेवी मंचासीन होंगें। कार्यक्रम में मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के समाज बंधुओं से विचार, सुझाव एवं प्रतिभागी पंजीयन के हजारों की संख्या में फार्म भरे गए जिसमें मंच से पंजीकृत प्रतिभागी अपने मन मुताबिक जीवन साथी का चयन करेंगें। आयोजन समिति मध्यदेशीय अग्रवाल समाज द्वारा गठित टीम द्वारा परिचय स्मारिका भी तैयार की जा रही है जिसमें विकलांग, विधुर, विधवा, तलाकशुदा युवक-युवतियों के भी विवरण अलग से होंगें। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।