प्रभारी मंत्री के खाफिले में चल रही FORTUNER पलटी, 5 घायल | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अभी अभी खबर जिले के भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम रैयपुरा से आ रही है। जहां आज शाम एक शासकीय कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे जिले के प्रभारी मंत्री प्रध्धुम्मन सिंह तोमर के काफिले में चल रही एक फॉचूनर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में गनीमत यह रही कि कार के दो एअरबैग खुल गए। जिससे आगे बैठे युवकों को गंभीर चौटे नहीं आई। फिर भी इस हादसे में पांच लोगों के घायल होने की खबर है। 

जानकारी के अनुसार आज जिले के प्रभारी मंत्री प्रध्धुम्मन सिंह तोमर पिछोर में एक कार्यक्रम के बाद लौट रहे थे। तभी उसके काफिले में पीछे फॉचूनर कार क्रमांक एमपी 07 सीबी 8018 चल रही थी। उसके पीछे पुलिस भौती थाने की गाडी चल रही थी। तभी फॉचूनर के चालक ने कार को आवर टेक किया। जिससे कार का संतुलन बिगड गया। और कार में सबार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल पुलिस ने जिला चिकित्सालय भिजवाया है। जहां सभी का इलाज जारी है। इस घटना में दो लोगों की हालात गंभीर बताई जा रही है। 

बताया गया है कि यह हादसा इतना गंभीर था कि कार पलट जाने के बाद इसमें आग लग गई। लेकिन तब तक घायलों को कार से निकाल लिया था। गनीमत यह रही कि इस कार के एअर बैंग खुल गए । जिससे बडा हादसा होने से बच गया।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!