शिवपुरी। भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुके नगर पालिका परिषद को नए सीएमओ की नियुक्ति से अंकुश लगने की आस थी परंतु शिवपुरी के नए सीएमओ शिवपुरी आने से पहले ही पुरानी फ़ाइल निपटाते हुए लॉज में दबोचे गए है।जानकारी के अनुसार अभी हाल ही में जिला निवाड़ी से ट्रांसफर होकर आए सीएमओ कृष्ण कुमार पटेरिया आज शिवपुरी आने से पहले ही निवाड़ी में एक लॉज में पुरानी फ़ाइल निपटाते हुए पकड़े गए है। उक्त कार्यवाही कलेक्टर के आदेश पर एसडीएम सहित पुलिस बल ने की। पुलिस ने दविश के बाद सीएमओ को हिरासत में ले लिया है। टीम ने उक्त कमरे से सभी फ़ाइल भी जप्त कर ली है।
शिवपुरी नपा के नए CMO निवाड़ी की लॉज में निपटा रहे थे पुरानी फ़ाइल, दबाचे गए
3/12/2019
0
Tags


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।