शिवपुरी। खबर जिले के भौती थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां बीते रोज ग्राम मानपुर से एक 17 वर्षीय किशोरी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस मामले की शिकायत पीडिता ने पुलिस थाना भौंती में की। जहां पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट की गाईड लाईन पर संदेही प्रेमी पर अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार मानपुर निवासी एक 17 वर्षीय किशोरी घर से दुकान की कहकर निकली। परंतु बापिस नहीं लौटी। जब परिजनों ने किशोरी की तलाशी की तो सामने आया कि उक्त किेशोरी सलैया निवासी राकेश ओझा और अभिषेक जाटव के साथ देखी गई थी।
बताया गया है कि किशोरी का राकेश ओझा के साथ प्रेेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते उन्होंने उक्त कदम उठाया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपीयों के खिलाफ धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।