शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा क्लस्टर के प्रभारी नरेंद्र विरथरे ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा का बूथ पालक संयोजक सम्मेलन 18 फरवरी को दोपहर 12:00 बजे अशोकनगर मे रखा गया है जिसमें मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे वह 17 फरवरी को रात्रि 7:00 बजे शिवपुरी पहुंचकर कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे एवं 18 फरवरी सुबह 9:00 बजे शिवपुरी से कोलारस, देहरदा, खतौरा, पचावली होते हुए अशोकनगर में कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे बूथ संयोजक सम्मेलन में लोकसभा गुना क्षेत्र के ग्राम केंद्र, नगर केंद्र के पालक , संयोजक , मतदान केंद्र प्रभारी , सह प्रभारी अपेक्षित रहेंगे।
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर शिवपुरी में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे| Shivpuri News
2/16/2019
0
Tags


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।