शिवपुरी| अब पशुओं के इलाज के लिए भी घर पहुंच सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने किसान पशुधन संजीवनी 1962 टोल फ्री नंबर जारी किया है। उपसंचालक पशुपालन विभाग ने बताया कि जिले की 5 विकासखंडों में योजना का क्रियान्वयन हो रहा है। इसके अंतर्गत पशुपालकों को घर पहुंच पशु उपचार एवं कृत्रिम गर्भाधान सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
पशुपालक द्वारा भोपाल स्थित कॉल सेंटर के टोल फ्री नंबर1962 पर फोन करने पर कॉल सेंटर द्वारा संबंधित क्षेत्र के विभागीय अमले को पशुपालक की सूचना दी जाएगी। पशु चिकित्सक या पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी व गोसेवक द्वारा पशु पालक के घर जाकर पशु उपचार सुविधा दी जाएगी।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।