सुनील व्यास बने जम्प के संभाग संयोजन | Shivpuri News

0
शिवपुरी। लोकतंत्र के चौथे स्ंतम्भ के रूप में पत्रकारों को भले ही हर जगह सराहा जाता है लेकिन उनकी दुश्वारियाँ भी कम नहीं है आये दिन उनके साथ होने वाली वारदातों के समाचार मिलते हैं,और मेरा प्रयास यही रहेगा कि पत्रकारों को न केवल सरकार बल्कि समाज से भी पूर्ण सुरक्षा का माहौल मिले जिससे लोकतंत्र के प्रहरी स्वच्छ मानसिकता के साथ निर्भीक होकर काम कर सकें। यह कहना है जर्नलिस्ट यूनियन के पदाधिकारी वरिष्ठ पत्रकार सुनील व्यास का। 

विगत दिवस नैशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट की प्रादेशिक इकाई जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ मध्यप्रदेश (जम्प) के ग्वालियर चंबल संभाग के संभाग संयोजक बनाये जाने के मौके पर पत्रकार सुनील व्यास ने पत्रकारों के हित में काम करने की बात दोहराई। 

गौरतलब है कि विगत दिवस जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ मध्यप्रदेश की प्रादेशिक इकाई ने संगठन विस्तार को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुशवाह एवं अन्य पदाधिकारियों से मशविरा करने के उपरांत सुनील व्यास को संभाग संयोजक बनाने का निर्णय लिया। ज्ञात रहे इससे पूर्व सुनील व्यास जम्प के शिवपुरी जिले के जिलाध्यक्ष थे। उनको संभाग संयोजक बनाये जाने पर प्रदेशभर के पत्रकारों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने बधाई दी है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!