किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया युवक | narwar, Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी ब्यूरो। नरवर थाना क्षेत्र के तहत एक किशोरी अपने घर से लापता हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। किशोरी के परिजनों ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री 22 फरवरी को शाम को अचानक घर से बिना बताए कहीं चली गई। 

जब वह घर पर नहीं दिखी तो ग्राम में उसकी तलाश की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद किशोरी के परिजन थाने गए और पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री बिना बताए कहीं चली गई है उन्हें शक है कि कोई व्यक्ति उनकी पुत्री को बहला-फुसलकर अपने साथ ले गया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी की तलाश श्ुरू कर दी है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!