2 साल से नही मिला किसानों को फसलों का मुआवजा, विधानसभा में उठा मामला | kolaras, Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। विधानसभा में किसानो के बीते 2 साल के मुआवजा रााशि का मामला उठा,यह मामला कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने उठाया। मुआवजे के मामले के प्रश्न में सरकार ने जबाब दिया कि 2 साल बाद भी किसानो के मुआवजे के रूप में लगभग 25 करोड की रााशि बकाया है।

जानकारी के अनुसार जिले की कोलारस और बदरवास तहसील के करीब 40 हजार किसानों को दो साल बाद भी मुआवजा नहीं मिल पाया है। साल 2017-18 में खरीफ फसलों में नुकसान का सर्वे कराकर 83 हजार 535 किसानों के नाम से मुआवजा राशि स्वीकृत की गई थी। जिसमें से लगभग 50% किसानों को राहत राशि अभी तक जारी नहीं की जा सकी है।

विधायक कोलारस के प्रश्न के जबाव में राजस्व  विभाग ने जानकारी दी है जिसमें 39 हजार 949 किसानों को मुआवजा नहीं मिलने की बात सामने आई है। इन किसानों को 24 करोड़ 17 लाख 861 रुपए राहत राशि अभी तक नहीं दी जा सकती है। विधानसभा में मामला उठाए जाने के बाद विभाग ने मुआवजा वितरण की कार्रवाई प्रकिया में होने का बहाना बनाकर पल्ला झाड़ लिया है। 

दोनों तहसीलों के नुकसान प्रभावित अधिकतर गांवाें में 30% से 40% और 50% तक मुआवजा वितरित हुआ है। आधे किसानों को मुआवजा मिलने से गांव के दूसरे किसान राहत राशि की मांग उठा रहे हैं। जनप्रतिनिधियों के अलावा राजस्व विभाग के पटवारी, तहसीलदार से लेकर एसडीएम व कलेक्टर के पास शिकायत कर चुके हैं। 


अन्य तहसीलों के किसानों को भी नहीं मिला राहत राशि, शासन से 50 करोड़ रुपए मांगे 
जिले में कोलारस व बदरवास तहसील सहित दूसरी अन्य तहसीलों में भी किसानाें को मुआवजा नहीं मिली है। सोमवार को टीएल बैठक में भी यह मुद्दा सामने आया। कलेक्टर ने पुन: स्मरण पत्र जारी करने की बात कही। शासन से 50 करोड़ रुपए सूखा राहत राशि वितरित करने के लिए मांगे गए हैं। 

विधानसभा में दोनों तहसीलों को लेकर ये जानकारी दी 
कोलारस में 198 गांवों के कुल 37 हजार 273 किसों की फसलों को क्षति हुई है। यहां 25 करोड़ 68 लाख 8 हजार 352 रुपए स्वीकृत हुए। कोलारस में 20 हजार 803 किसानों को कुल 16 करोड़ 57 लाख 78 हजार 681 रुपए का भुगतान हुआ है। इसी तरह बदरवास तहसील में कुल 140 गांवों में कुल 46 हजार 262 किसानों की फसलों काे नुकसान हुआ है। 31 करोड़ 11 हजार 148 रुपए मुआवजा स्वीकृत हुआ। जिसमें से 22 हजार 783 किसानों को 15 करोड़ 93 लाख 22 हजार 958 रुपए का भुगतान हुआ है। 


जब तक मुआवजा नहीं आएगा, किसानों की लड़ाई लड़ते रहेंगे 
विधानसभा दौरे में किसानों ने मुआवजा नहीं मिलने की बात कही। इसे लेकर विधानसभा में प्रश्न लगाया तो पता चला कि 50% किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया है। किसानों को मुआवजा दिलवाने की मांग सरकार से की है। जब तक मुआवजा नहीं आएगा, किसानों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। वीरेंद्र रघुवंशी, विधायक कोलारस 


Virus-free. www.avg.com

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!