शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक को पीट दिया | SHIVPURI NEWS

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर जिले के इंदार गांव में बीती रात्रि दो युवकों ने मिलकर गांव के एक युवक से शराब के लिए रूपए मांगे और जब पीडि़त ने रूपए देने से इंकार कर दिया तो आरोपियों ने उसकी मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पुुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 327, 323, 294, 506, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार मुकेश पुत्र माधव सिंह जाटव निवासी इंदार बीते रविवार की रात्रि अपने घर के बाहर खड़ा था तभी गांव में रहने वाले आरोपी राघवेंद्र और लाला जाटव वहां आए और उन्होंने मुकेश से शराब के लिए रूपयों की मांग की। जब पीडि़त ने आरोपियों को रूपए देने से मना किया तो, दोनों ने मिलकर उसे धुन दिया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!