किसान कांग्रेस की किसान विजय रथ यात्रा शिवपुरी में कल आएगी, जगह जगह होगा स्वागत | SHIVPURI NEWS

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी।  म.प्र. किसान खेत मजदूर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुर्जर के तत्वाधान में माननीय मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशन में किसान रथ यात्रा निकाली गई है जो 23 जनवरी को शुरू होकर 03 मार्च को मनासा नीमच में संपन्न होगी। किसान रथ यात्र के बारे में जानकारी देते हुए मप्र किसान खेत मजदूर कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री लालू रघुवंशी व प्रदेश सचिव राजेन्द्र गुर्जर (राजू)ने संयुक्त रूप से बताया कि मप्र कांग्रेस ने सही अर्थो में किसान हितैषी सरकार होने का दायित्व पूर्ण ईमानदारी के साथ निभाया है जिसे हम जय किसान ऋण माफी योजना के माध्यम से देख सकते है इसी क्रम में किसानों को जागृत करने के लिए किसान विजय रथ यात्रा का शुभारंभ किया गया है। 

जिसका जिले मेें प्रवेश बदरवास से होगा जहां 25 जनवरी को यह यात्रा सायं 4 बजे बदरवास पहुंचेगी, इसके बाद नुक्कड़ सभा होगी, वहीं देर सायं को यह किसान रथ यात्रा सायं 5:30 बजे कृषि मण्डी प्रांगण कोलारस में नुक्कड़ सभा होगी इसके बाद सायं 6:00 बजे से 7:30 बजे यह यात्रा  शिवपुरी पहुंचेगी जहां नुक्कड़ मीटिंग होकर रात्रि विश्राम किया जाएगा। इसके बाद 26 जनवरी को शिवपुरी से पोहरी के लिए रवानी होगी जहां दोप.12 बजे कृषि उपज मण्डी पोहरी में किसान सभा का आयोजन किया जाएगा, पोहरी से यह यात्रा 01 बजे रवाना होकर श्योपुर पहुंचेगी। 

किसान विजय रथ यात्रा के शिवपुरी जिले में प्रवेश को लेकर किसान कांग्रेस में उत्साह और इस यात्रा का जिले में जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाएगा। सभी कृषक भाईयों से किसान विजय रथ यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!