घर में घुसकर विवाहिता के साथ किया बलात्कार का प्रयास, मामला दर्ज | SHIVPURI NEWS

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बामौरकलां के ग्राम शक्तिखेड़ा में बीती रात्रि दो आरोपियों ने एक विवाहित महिला के साथ बलात्कार करने का प्रयास किया। लेकिन महिला के चीखने चिल्लाने पर वह इस कृत्य में सफल नहीं हो सके। पीडि़ता ने उक्त दोनों आरोपियों की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 456, 354, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय महिला रामवती (काल्पनिक नाम) 13 जनवरी रविवार की रात्रि 10 बजे अपने पिता के घर पर थी। उसी समय ग्राम गणहसर्रा निवासी दो आरोपी राकेश जाटव और सियाराम जाटव उसके घर में घुस आए और दोनों ने पीडि़ता के साथ जोर जबरदस्ती करने का प्रयास किया लेकिन पीडि़ता ने हिम्मत दिखाई और आरोपियों को खदेडक़र जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। जिसकी आवाज सुनकर परिवार के सदस्य जाग गए। जिन्हें देखकर दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!