RAPE के बाद मासूम की हत्या के मामले में सैन समाज ने फांसी की मांग के साथ सौंपा ज्ञापन | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। मध्यप्रदेश के निवाई तहसील के सेदरिया गांव में सैन समाज की नाबालिग लड़की के साथ हुए बलात्कार के बाद हत्या कर उसके शव को गाडऩे के मामले में आज सैन समाज ने प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि सेदरिया गांव में हुए इस घिघौने कृत्य के आरोपी को फांसी देने की मांग की है जिससे आगे इस प्रकार के कृत्य न हो सकें। इस घटना को लेकर सैन समाज में भारी आक्रोश हैं।

ज्ञापन देने वाले भारतीय सैन समाज के जिलाध्यक्ष ब्रह्मानंद सैन, युवा सैन समाज के जिलाध्यक्ष ललित सैन, जिला महामंत्री  नवनीत सैन, मयंक सैन, शिवदयाल सैन, लखन सैन, गोविन्द सैन, नरेन्द्र सैन, राकेश सैन, महेन्द्र सैन, आनंद सैन, अरूण सैन, मोहन सैन, बृजेश सैन, राजू सैन, देवेन्द्र सैन, केशव सैन सहित अनेकों सैन समाज के लोग मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!