मैकेनिक का अपहरण: रस्सी खोलकर भागा, स्वयं ने थाने में आकर बताया | Narwar, Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर जिले के नरवर थाने क्षेत्र से आ रही है कि नरवर में बाईक मैकेनिक का अपहरण उस सयम हो गया जब वह नरवर में अपनी दुकान बंद करने के बाद घर स निकला। नरवर से घर के लिए निकलते ही अज्ञात चार-पांच लोगों ने उसे पकड़ लिया और बंधक बनाकर अपने साथ जंगल की ओर ले गए। मड़ीखेड़ा के जंगल से किसी तरह रस्सी खोलकर भागकर आया हूं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक सुकराम 26 पुत्र सुघर सिंह कुशवाह निवासी मौजपुर ने बताया कि गुरुवार की शाम 7.30 बजे नरवर स्थित अपनी दुकान बंद कर घर के लिए निकला था। चार-पांच अज्ञात लोगों ने रास्ते में रोक लिया। रस्सी से हाथ बांध दिए और अपने साथ ले गए। रात करीब 11 बजे मड़ीखेड़ा के जंगल में पहुंचे। 

अपहरणकर्ता लघुशंका आदि के लिए चले गए और वह रस्सी खोलकर भागकर आ गया। युवक का कहना है कि रात 1.30 बजे अपने घर पहुंचा और शुक्रवार की सुबह रिपोर्ट दर्ज कराने आया। जबकि बाइक रास्ते में ही पड़ी मिली है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!