बेरोजगारों के साथ धोखाधडी: MPEB में 40 हजार रूपए लेकर JOB ने नाम पर जारी कर दिए फर्जी Joining Letter

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र से आ रही है। 6 माह पूर्व दो आरोपीयों ने मासूम बेरोजगारों के साथ धोखाधडी कर नकली ज्योनिंग लेटर थमा दिया। इस मामले की पीडित बेरोजगार युवकों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। पुलिस ने पीडितों की शिकायत पर आरोपीयों के खिलाफ धोखाधडी का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार नीरज लोधी पुत्र जगदीश लोधी उम्र 28 साल निवासी बदरवास ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में शिकायत की कि बीते 6 माह पूर्व वह शिवपुरी आया हुआ था। तभी उसे सत्यप्रकाश शर्मा निवारी कटरा मोहल्ला पुरानी शिवपुरी मिला। जिसने इन युवकों को बताया कि वह एसई सहाब का ड्रायवर है। अगर उसके कोई बेरोजगार दोस्त हो तो वह सबकी नोकरी लगवा सकता है। जिसपर युवक ने अपने 8 साथीयों के नाम बताकर नौकरी की तलाश की बात कहीं। 

जिसपर आरोपी ने इन युवकों से दीपक तिवारी निवासी भांडेर दतिया को मिलवाया। इस युवक ने अपने आप को थ्रर्ड आई कंपनी का कर्मचारी बताया। जिसपर दीपक ने बताया कि विद्युवत विभाग में स्टेशन आपरेटर,हेल्पर,मीटर रीडर के पद खाली है। अगर नौकरी करनी है तो उन्हें 40 हजार रूपए पर व्यक्ति देने होगे। जिसपर युवकों ने मिलकर धीरे धीरे कर दोनों आरोपीयों को कुल 3 लाख 60 हजार रूपए दे दिए। 

उसके बाद आरोपीयों ने थर्ड आई कंपनी द्वारा जारी कार्ड केशव जाटव,जाकिर खान, राहुल साहू,सुरेन्द्र लोधी,मनीराम पाल,ब्रजेन्द्र लाधी,आवेश खान,हेंमत शर्मा को थमा दिए। जिसपर नीरज इस लेटर को लेकर विद्युवत विभाग के पिछोर डीई के पास पहुंचा। और उक्त लेटर को थमा कर आरोपी ने नौकरी ज्योयिन कराने की बात कही। जिसपर डीई ने उक्त लेटर को देखा और कहा कि यह लेटर तो फर्जी है। 

उसके बाद सभी अपने अपने लेटर के हिसाब से पहुंचे तो सभी ने इन लेटरों को फर्जी बताया। जब युवक ने इस मामले में शिकायत करने की बात कही तो आरोपीयो ने रूपए बापिस करने के बात कहकर टालते रहे परंतु आरोपीयों ने युवकों के रूपए नहीं दिए। जिसपर भी आरोपीयों ने आज दिनांक तक रूपए बापिस नहीं किए। जिसपर पुलिस पीडितों ने उक्त मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपीयों के खिलाफ धारा 120 बी ,420 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!