प्रेमी-प्रेमिका साथ मरने का तय कियसा, प्रे​मिका ने जहर पी लिया, प्रेमी धोखा दे गया | kolaras, Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर जिले के कोलारस अनुविभाग के बैरसिया गांव से आ रही है। जहां एक साथ जहरीले पदार्थ का सेबन करने से बुआ और भतीजी की हुई मौत के मामले में एसडीओपी ने जांच के बाद बुआ के प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या उत्प्रेरण का मामला कर दर्ज कर लिया है। इस मामले की आज कोलारस एसडीओपी अमरनाथ वर्मा ने की थी। 

जानकारी के अनुसार बीते नवदुर्गा में 19 अक्टूबर 2018 को धनवंती पत्नि भरत आदिवासी उम्र 21 साल ने अपने घर में नवदुर्गा के आखिरी दिन व्रत खोलने के दौरान लौटे में जहर लेकर पीकर मंदिर चली गई। पीछे से म्रतिका की भतीजी ने इसी लौटे से पानी पी लिया। म्रतिका धनवंती जहर पीकर मंदिर पर पहुंची जहां उसकी हालात विगने लगी। तत्काल म्रतिका को उपचार के लिए ले जाया गया। परंतु धनवंती की उपचार के दौरान मौत हो गई। 

उसके कुछ देर बाद भतीजी की भी हालात विगने लगी और भतीजी को भी उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया जहां भतीजी की भी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया था। मर्ग की जांच एसडीओपी अमरनाथ वर्मा ने की तो सामने आया कि म्रतिका की शादी भरत आदिवासी निवासी बरवाह के साथ हुई थी। लेकिन म्रतिका के शादी से पहले प्रेम संबंध गांव के ही मोहर सिंह के साथ चल रहे थे। 

म्रतिका जब अपने ससुराल आई तो आरोपी ने म्रतिका को शादी करने के लिए दबाब बनाने लगा। बीते 19 तारीक को म्रतिका के ससुरालजन धनवंती को लेने ससुराल आए तो आरोपी ने म्रतिका को ससुराल जाने से मना कर दिया। जब म्रतिका ने मना किया तो आरोपी मोहर सिंह ने एक साथ जहरीले पदार्थ का सेबन कर दोनों ने एक साथ आत्महत्या करने की बात कही। जिसपर धनवंती ने तो जहरीले पदार्थ का सेबन कर लिया परंतु आरोपी ने कुछ नहीं किया। इस घटना में धनवंती की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या उत्प्रेरण की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!