DIST HOSPITAL में डॉक्टरों के साथ मारपीट: सुरक्षा के आश्वासन के बाद हडताल समाप्त | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बीते दिनों जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों के साथ हुई अभ्रदता के मामले के बाद से ही हडताल पर गए डॉक्टरों ने आज अपनी हडताल आश्वासन के बाद समाप्त कर दी है। इस संबंध में डॉक्टरों की मांग थी कि इस मामले में मारपीट करने बाले आरोपीयों पर मामला दर्ज किया जाए। साथ ही डॉक्टरों की सुरक्षा का ध्यान रखा जाए। जिसपर सिविल सर्जन ने उन्हे आश्वासन दिया। तब कही जाकर डॉक्टरों ने हडताल समाप्त की। 

जानकारी के अनुसार जिला चिकित्सालय में बीते रविवार की शाम शैतान सिं ह पुत्र भोगीराम यादव का ब्लड प्रेशर बढ गया था। जिसके चलते उसे हद्य में परेशानी हो रही थी। उपचार के दौरान शैतान सिंह यादव की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस सूचना पर तत्काल डयूटी पर उपस्थिति डॉक्टर सुनील खंडोलिया पहुंचे और युवक का चैकअप किया। जिसपर डॉक्टर ने उसे म्रत घोषित कर दिया। जिसपर म्रतक के परिजनों ने डयूटी डॉक्टर खंडोलिया के साथ मारपीट कर दी। 

इस सूचना पर तत्काल एसडीओपी सुरेश चंद्र दोहरे,टीआई बादाम सिंह यादव पहुंचे तब तक मारपीट के आरोपी मौके से फरार हो गये थे। उसके बाद डॉक्टरों ने म्रतक के बेटे क्रष्णपाल को विठाकर अपने पास रख लिया और जब तक मारपीट के आरोपीयों के नाम नहीं बताएगा तब तक बॉडी नही ले जाने की बात कही। उसके बाद मौके पर कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुंवशी पहुंचे और उन्होंने बेटे के साथ शव को लेकर रवाना किया। 

उसके बाद से ही डॉक्टरों ने स्टाफ सहित हडताल शुरू कर दी। हडताल के कारण जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए मरीज परेशान होते रहे। जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉक्टर पीके खरे ने बताया कि डॉक्टर के साथ मारपीट की घटना के चलते अस्पताल के डॉक्टर हडलात पर गए है। जिन्होने आज आश्वासन के बाद हडताल समाप्त कर दी है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!