फिसल गई मंत्री इमरती देवी की जुबान, कहा कोई भी लीगल काम नही होगा | BAIRAD, SHIVPURI NEWS

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बैराड़ में सोमवार को आयोजित स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री इमरती देवी की जुबान फिसल गई। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में हमारी सरकार नहीं थी, तो हमारी सुनवाई नहीं होती थी। मैं भी दस साल से विधायक हूं, लेकिन अब सरकार आपकी है और अब कोई भी लीगल काम नहीं होगा।

मंत्री इमरती देवी पोहरी विधायक सुरेश राठखेड़ा के घर उनकी मां के निधन पर शोक व्यक्त करने गईं थीं। ग्राम राठखेड़ा पहुंचने से पहले बैराड़ में आयोजित एक स्वागत कार्यक्रम में इमरती देवी ने कहा कि अब 15 साल बाद हमारी सरकार प्रदेश में बनी है। 

मुझे तीन विधायकों की जिम्मेदारी दी है, जिसमें सुरेश राठखेड़ा व करैरा के जसवंत जाटव भी शामिल हैं। इसलिए आप लोग अब चिंता न करें, आपका कोई भी लीगल काम नहीं होगा।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!