शिवपुरी। जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के झोकनढीमर के तालाब के पास अपनी नई झोपडी में सो रही एक महिला की बीते 22 और 23 दिसबंर की रात्रि में किसी अज्ञात आरोपीयों ने गला दबाकर हत्या कर दी। इस मामले में पहले तो पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में लिया था।
इस मामले में पुलिस ने म्रतिका का पीएम कराया था। इस म्रतिका की पीएम रिपोर्ट आने पर क्लीयर हुआ कि म्रतिका की हत्या गला घोटने से हुई है। जिसपर पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात आरोपीयों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। हांलाकि पुलिस अभी यह स्पष्ट नही कर सकी है कि म्रतिका की हत्या किस कारण से की गई है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।