बडी खबर: हवाई पट्टी के पास में युवक के साथ लूट, लाईसेंसी बंदूक सहित 60 हजार का माल लूट ले गए | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर शहर के देहात थाना क्षेत्र के लेमन वाटर प्लांट के पीछे स्थिति फार्म हाउस से आ रही है। जहां बीती रात्रि लगभग 11 बजे चार अज्ञात बदमाशों ने एक युवक के फार्म हाउस पर पहुंचकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले की शिकायत पीडित ने पुलिस थाना देहात में की। जहां पुलिस ने पीडित की शिकायत पर आरोपीयों के खिलाफ धारा 382, 458 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार खिन्नी नाके पर निवासरत बलवीर पुत्र स्व सुरेश सिंह मिर्धा उम्र 39 साल का हवाई पट्टी के पास में फार्म हाउस है। बीती रात्रि बलवीर अपने फार्म हाउस पर गया हुआ था। तभी 4 अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने युवक को घेरकर युवक के पास से लाईसेंसी दुनाली बंदूक,सोने की चैन,अगूंठी,चांदी का ब्रासलैट सहित 60 हजार रूपए का माल लूटकर फरार हो गए। 


इस मामले की शिकायत पीडित युवक ने देहात थाने में की। जहां पुलिस ने पीडित की शिकायत पर मध्यप्रदेश दश्यु उन्मूलन की धारा 11/13 के तहत मामला न दर्ज करते हुए महज आईपीसी की धाराओं 382,458 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!