सूने घर-दुकान में चोरों का प्रवेश,1 लाख का माल गायब | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर की फक्कड़ कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने सूने दुकान व मकान के ताले तोड़ दिए। चोर जेवर व नगदी सहित एक लाख रुपए कीमत का माल समेटकर ले गए हैं। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। 

जानकारी के मुताबिक फरियादी कृष्णगोपाल उर्फ गुरु पुत्र रामनाथ शाक्य निवासी फक्कड़ कॉलोनी ने फिजीकल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कृष्णगोपाल का कहना है कि वह पत्नी ऊषा शाक्य के साथ करैरा गया था। 14-15 जनवरी की दरम्यानी रात चोरों ने दुकान व घर के ताले तोड़ दिए। 

घर से सोने का मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, सोने के टॉप्स, चांदी की की पायलें, बिछुड़ी, सहित 25 हजार रुपए नगद चुराकर ले गया। पुलिस ने अज्ञात चोरों पर केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है। साथ ही चोरी गए माल की कीमत 32 हजार आंकी है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!