शिवपुरी। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र के जरगवां सानी सुनारी चौकी क्षेत्र से आ रही है। जहां गांव का ही एक आरोपी एक महिला के घर में मोटर रखने के बहाने घुसा। अकेली महिला को घर में देखककर आरोपी की नियत खराब हो गई और आरोपी ने महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए छेडछाड कर दी। इस मामले की शिकायत पीडिता ने अपने पति से की। जहां पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार मिंकी पत्नि राजू रावत परिवर्तित नाम उम्र 21 साल निवासी जरगवां सानी अपने घर में अकेली थी तभी गांव का ही आरोपी केन्द्र सिंह रावत युवती के घर में आया और गेट बजाकर मोटर रखने की बात कहने लगा। जब किशोरी ने गेट खोला तो आरोपी ने मोटर युवती के घर में रख दी।
उसके बाद किशोरी को अकेला देखकर आरोपी की नियत डोल गई और आरोपी ने किशोरी को पीछे से दबौचकर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 323, 354, 452, 506 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।