शिवपुरी। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम टोडा से आ रही है। जहां बीती रात्रि चोरों ने घर के बाहर रखे एक ट्रेक्टर को निशाना बनाते हुए पार कर दिया। इस मामले की शिकायत पीडित युवक ने करैरा थाने में की। जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।करैरा थाना प्रभारी अजय भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया है कि बीते रोज फरियादी कालीचरण पुत्र अमरसिंह यादव उम्र 40 साल निवासी टोडा ने अपना महिन्द्रा 585 ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 33 एबी 3513 को बाहर खडा कर अंदर सोने चला गया।
सुबह उठकर देखा तो ट्रेक्टर गायब था। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 379 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
सुबह उठकर देखा तो ट्रेक्टर गायब था। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 379 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।