शराब के लिए पैसे नहीं देने पर कलयु्गी पुत्र ने पिता को पीटा, मामला दर्ज | Shivpuri News

0
शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र से आ रही है। जहां सिटी कोतवाली क्षेत्र में एक कलयुगी पुत्र ने शराब के लिए रूपए नहीं देने पर अपने ही पिता के साथ मारपीट कर दी। इस मामले की शिकायत पीडित पिता ने कोतवाली में की। जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार लखन पुत्र उधम सिंह रघुवंशी उम्र 60 साल निवासी मास्टर कॉलानी शिवपुरी पब्लिक स्कूल के पास ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि उसका पुत्र संजय रघुंवशी शराब पीने का आदि है। बीते रोज संजय शराब पीकर घर आया और अपने पिता से और शराब के लिए पैसे मांगने लगा। जब युवक ने शराब के लिए रूपए नहीं दिए तो आरोपी ने अपने पिता के साथ मारपीट कर दी। 

इस मामले की शिकायत पीडित ने पुलिस थाना कोतवाली में की। जहां पुलिस ने आरोपी पुत्र के खिलाफ धारा 294,323,327,506 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!