पढिए, कैसे डंपर मालिक पर खुद के ही डंपर की चोरी का मामला दर्ज हो गया | SHIVPURI NEWS

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र करैरा वनमण्डल में जप्ती में रखे एक डंपर को दबंग डंपर मालिक रात्रि में लेकर फरार हो गया। इस मामले की शिकायत वनविभाग के वनपाल ने पुलिस थाना करैरा में की। जहां पुलिस ने वनपाल की शिकायत पर आरोपी दंबग मालिक के खिलाफ खुद के ही डंपक की चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार करैरा वन रैंज के वनपाल ने करैरा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उन्होने बीते रोज फोरेस्ट की जमींन से रेत का अवैध उत्खनन करते हुए डंपर एमपी 07 जीए 1528 को दबौचा था। इस डंपर को दबौचकर फोरेस्टकर्मीयों ने वन रैज करैरा में चौकीदार की सुपुर्दगी में जप्त करा दिया था। 

इस डंपर की जप्ती के बाद डंपर का मालिक जीतू गुर्जर निवासी चंदावरा और अपने डायवर छोटू केवट निवासी करही के साथ पहुंचा और डंपर को उठाकर अपने साथ लेकर फरार हो गया। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपीयेां के खिलाफ धारा 380 ताहि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!