शिवपुरी। खबर जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के दावरदेही में खेत में काम कर रहे एक युवक को करंट लग गया। इस मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस थाना दिनारा में की। जहां पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार दिनारा के ग्राम दावरदेही में खेत में काम कर रहे एक युवक रामस्वरूप पुत्र दयानंद परिहार की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के समय मृतक पानी की मोटर चलाकर खेत में पानी दे रहा था। इसी दौरान वह दुर्घटना का शिकार हो गया। मृतक को उसके परिवारजनों ने पानी की मोटर के पास अचेत अवस्था में पडा देखा। जिसे लेकर वह स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे जिसे डॉक्टर ने परिक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।