पोहरी। खबर जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी खुर्द से आ रही है। जहां बीते 15 सिंतबर को अपने घर से बिना बताए गायब हुई एक किशोरी ने अपने ही प्रेमी पर रेप का आरोप लगाया है। युवती बीते दो माह से प्रेमी के साथ ही रह रही थी। इस मामले में पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर आरोपी के प्रेमी के खिलाफ रेप की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार देवरी ख्रुर्द निवासी एक 22 वर्षीय किशोरी ने पुलिस थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसे ग्राम गुढा का हक्के पाल बीते 15 तारीक से अपने साथ शादी का झांसा देकर भगाकर ले गया।
आरोपी किशोरी को लेकर पहले ग्राम सेसई में गया और वहा किशोरी के साथ रेप की बारदात को अंजाम दिया। उसके बाद आरोपी किशोरी को लेकर गुना गया वहां भी आरोपी ने किशोरी के साथ रेप की बारदात को अंजाम दिया। किशोरी का आरोप है कि आरोपी लगातार किशोरी के साथ रेप करता रहा।
इस मामले में किशोरी के परिजनों ने किशोरी की गुमशुदगी पोहरी थाने में दर्ज कराई। इस मामले की शिकायत के बाद बीते रोज किशोरी जैसे तैसे आरोपी के चंगुल से छूटकर पोहरी थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ धारा 366, 376, 506 ताहि के तहत मामला दर्ज कराया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।