छात्रा ने मनचले की प्रताडऩा से तंग आकर खाया जहर, मामला दर्ज | khaniyadhana, Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खनियांधाना के बालिका छात्रावास की एक छात्रा ने ग्राम जालमपुर के रहने वाले एक युवक की प्रताडऩा से तंग आकर जहर का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसे इलाज के दौरान बचा लिया गया और बालिका के होश में आने के बाद उसके बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 115 और 305 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 

बिगत सोमवार को 14 वर्षीय बालिका ने छात्रावास में जहर का सेवन कर लिया था। जिसे इलाज के बाद बचा लिया गया। इस मामले में पुलिस ने बालिका से पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया कि ग्राम जालमपुर का उपेन्द्र यादव उसे पिछले लम्बे समय से भगा कर ले जाने और शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। 

उसने कई बार आरोपी को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना ओैर उपेंद्र ने उसे इतना प्रताडित कर दिया कि उसके जीने की इच्छा खत्म हो गई और उसने आरोपी की प्रताडना से तंग आकर जहर का सेवन कर लिया। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!