5 साल के अबोध बालक का पैर फिसला ओर बह गया नहर में, मौत | Shivpuri News,

0
शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में खेत से निकली नहर में पांच साल का बालक डूब गया। खेलते समय नहर में गिरा बालक 250 मीटर तक आगे बह गया। दूसरे किसान ने बच्चे को बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के मुताबिक कल्ला 5 पुत्र सोहन रजक निवासी कमालपुर माता-पिता के साथ खेत पर गया था। यहां खेत के पास से ही नहर गुजरी है। खेलते समय फिसल जाने से कल्ला नहर में गिर गया। जब तक माता-पिता ने देखा तो बच्चा 250 मीटर आगे बहकर जा चुका था। 

आगे दूसरे खेत पर नहर में नहा रहे कमल सिंह अहिरवार ने बच्चे को पकड़ लिया और बाहर ले आया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी, नहर के पानी में डूबने से बच्चे की मौत हो गई। सूचना पर पिछोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!