घर में अकेली युवती को देख युवक की नियत हुई खराब, छत से कूदकर पहुंचा और ... | Shivpuri News

0
शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बडौदी से आ रही है। जहां अपने घर में काम कर रही एक महिला को देखकर पडौसी की नियत खराब हो गई। जिसपर आरोपी छत से महिला के घर में कूंद गया। आरोपी ने घर में अकेली महिला को देख महिला के साथ अश्लील हरकत कर दी। इस मामले की शिकायत पीडिता ने पुलिस कोतवाली में की। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ने लिया है। 

जानकारी के अनुसार बीते रोज रानी पत्नि राजबीर सिंह परिवर्तित नाम उम्र 28 साल निवासी बडौदी अपने घर के आंगन में बैठक्र अपने बाल सुखा रही थी। जिसपर पडौस में रहने बाला आरोपी पप्पू रावत महिला को अकेला देखकर नियत खो बैठा। और आरोपी छत से छलांग लगाते हुए महिला के पास पहुंच गया और महिला को पकडकर उसके साथ गंदी हरकत करने लगा। जब महिला चिल्लाई तो आरोपी मौके से भाग गया। इस मामले की शिकायत महिला ने कोतवाली में की। जहां पुलिस ने आरोपी पप्पू रावत के खिलाफ धारा 354,456 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!