शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर क्षेत्र से आ रही है। जहां इस क्षेत्र में स्थिति हनुमान जी के मंदिर से बीती रात्रि किसी अज्ञात चोर ने चोरी की बारदात को अंजाम देते हुए हनुमान जी के पैर में से चांदी के चूडा निकालकर ले गए। इस मामले की शिकायत मंदिर के पुजारी ने सिटी कोतवाली में की। जहां पुलिस ने पुजारी की शिकायत पर अज्ञात आरोपीयों के खिलाफ धारा 454,380 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार फतेहपुर क्षेत्र में 28 नंबर कोठी के पास स्थिति हनुमान मंदिर के पुजारी गोबिंद शर्मा पुत्र पूरनचंद्र शर्मा उम्र 30 साल निवासी टोगरा रोड फतेहपुर शिवपुरी ने शिकायत दर्ज कराई कि वह मंदिर पर पुजारी है।
बीती रात्रि वह मंदिर में पूूजा कर घर सोने चला गया था। तभी रात्रि में अज्ञात चोरों ने मंदिर को निशाना बनाकर मंदिर में मूर्ति के पैरों में से अज्ञात चोरों ने चांदी के चूडा चोरी कर लिए। इस मामले की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।