युवक ने जलता फटाका मासूम के हाथ में रख​ दिया, मामला दर्ज | Badarwas News

0
शिवपुरी। खबर जिले के बदरवास थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां एक युवक ने जलता हुआ फटाका एक 6 वर्षीय मासूम के हाथ में थमा दिया। हाथ में थमाते ही मासूम के हाथ में फटाका चल गया। जिसे मासूम घायल हो गया। इस मामले की शिकायत युवक के परिजनों ने बदरवास थाने में की। जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर के समय बदरवास में एक युवक बंटी कुशवाह पुत्र रतन कुशवाह फटाखे चला रहा था। उसने एक फटाखा अपने पड़ोस में रहने बाले प्रिंस पुत्र लाखन सिंह रजक उम्र 6 साल के हाथ में रख दिया। इतने में फटाखा फट गया जिससे प्रिंस बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को परिजन अस्पताल लेकर आए जहां उसका उपचार डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!