शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र से आ रही है। जहां शहर के पॉश कॉलोनी में निवासरत एक नाबालिग किशोरी का अपहरण हो गया है। इस मामले की सूचना किशोरी के परिजनों ने सिटी कोतवाली को दी। जहां पुलिस ने किशोरी के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात आरोपीयों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। जानकारी के अनुसार गांधी कॉलोनी में निवासरत एक 52 वर्षीय वृद्ध ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी 17 वर्षीय किशोरी घर से बाजार जाने की कहकर निकली और अभी तक घर बापस नही लौटी है। परिजनों का आरोप है कि कोई किशोरी को बहला फुसला कर अपने साथ भगाकर ले गया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।