पोहरी रण: मेरे घर में न चौकीदार है न घंटी: कैलाश कुशवाह | Pohri News

0
पोहरी। दिवाली का त्यौहार निकलने के बाद विधानसभा का चनुाव की अब गर्मी दिखने लगी हैं।पोहरी में अभी त्रिकोणीय मुकाबला दिख रहा हैं। पोहर से तीसरी जाति से हाथी पर सवार बसपा के प्रत्याशी कैलाश कुशवाह दोनो पार्टीयेा को दमदारी से मुकाबला देने को तैयार है। इस बार हाथी पोहरी में ताकतवर दिख रहा हैं। बसपा के प्रत्याशी से शिवपुरी समाचार डॉट कॉम के संवाददाता से हुई बातचीत में कैलाश कुशवाह ने कहा कि मेरे घर में न चौकीदार है न ही घंटी,वर्तमान समय में,मैंं शिवपुरी कृषि उपज मंडी का उपाध्यक्ष हूॅ,मेरे घर में किसान अपना घर समझ कर आते थे। मैने मंडी में कई समस्याओ का समाधान किया है।

अब में पोहरी से विधानसभा का चुनाव लड रहा हू,पिछले एक वर्ष से इस क्षेत्र में लगातार हर वर्ग,हर जाति के लोगो से सतत संपर्क में हूॅ। आम जनता का लगातार मेरे प्रति स्नेह बड रहा हैं। पोहरी क्षेत्र शिवपुरी जिले की अन्य तहसीलो में सबसे ज्यादा पिछडी हैं। पोहरी का विकास करना ही मेरी प्राथमिकता है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!