शिवपुरी। खबर जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम धदेरा से आ रही है। जहां बीते रोज एक आरोपी ने एक युवती के साथ उस समय गंदी हरकत कर दी। जब किशोरी अपने घर में तीसरी मंजिल पर सो रही थी। इस मामले की शिकायत पीडित ने अपने परिजनों से की। परिजन तत्काल युवती को लेकर रन्नौद थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354, 456 ताहि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार रानी पत्नि राजू धाकड परिवर्तित नाम उम्र 36 साल निवासी धदेरा अपने घर में तीसरी मंजिल पर सो रही थी। तभी गांव का ही आरोपी राकेश उर्फ लूबी धाकड पुत्र सहाबसिंह धाकड आ गया और सो रही युवती के साथ गंदी हरकत करने लगा। जब युवती चिल्लाई तो आरोपी युवती को धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।