करैरा चुनाव: रमेश खटीक ने विगाडी राजकुमार की चाल,जसंबत और रमेश में होगा मुकबला | karera News

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के करैरा विधानसभा में इन दिनों कांग्रेस और भाजपा में सीधा मुकाबला माना जा रहा था। परंतु यहां भाजपा ने अपनी ओर से उम्मीदवार राजकुमार खटीक को बनाया है। राजकुमार को टिकिट मिलते ही भाजपा से टिकिट के प्रबल दाबेदार माने जा रहे रमेश खटीक भाजपा से बागी हो गए और सपाक्स का दामन थाम चुनाबी मैदान में कूद गए। अभी तक यहां चुनावी माहौल कांग्रेस के जसबंत जाटव और बसपा के प्रागीलाल जाटव के बीच माना जा रहा था। परंतु जैसे ही यह फाईनल हुआ कि भाजपा ने राजकुमार को टिकिट दे दिया तो यहां भाजपा के टिकिट पर हारे प्रत्याशी ओमप्रकाश खटीक के पुत्र पर का नाम आने से भाजपा को भितरघात का डर सताने लगा। 

इसी बीच खबर आई की भाजपा से टिकिट का प्रबल दाबेदार माने जा रहे रमेश खटीक का टिकिट कट गया है। तो फिर क्या था रमेश खटीक ने भाजपा पर टिकिट बैचने का आरोप लगाते हुए सपाक्स का दामन थाम लिया। सपाक्स का दामन थामने के बाद यहां जाटव समाज से प्रागीलाल जाटव बसपा और जसबंत जाटव कांग्रेस सामने आ गए। खटीक समाज से महज राजकुमार खटीक नाम सामने था। तभी खबर आई कि खटीक समाज से यहां रमेश सपाक्स के बेनर तले चुनाव में उतर गए है। 

रमेश खटीक के चुनाव में उतरते ही भाजपा के बरिष्ट नेत्तृव ने रमेश को मनाने का भरसक प्रयास किया। परंतु वह नहीं माने। रमेश के मैदान में खडे होने से इस क्षेत्र में राजकुमार खटीक की चाल डगमगा गई है। अब यहां माना जा रहा है कि सपाक्स और कांग्रेस के जसबंत जाटव में सीधा मुकावला होगा। हांलाकि बसपा प्रत्याशी इस क्षेत्र में काफी सक्रिय और मजबूत है। उसको भी इस क्षेत्र में हल्के में नहीं लिया जा सकता। हांंलाकि अभी चुनाव में 15 दिन का समय शेष है। अब चुनावी घोडे किस तरफ दौडते है यह तो आने बाला समय ही बताएगा।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!