बिना परमीशन के रैली निकाल रहे BSP प्रत्याशी प्रागीलाल जाटव पर मामला दर्ज | SHIVPURI NEWS

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के करैरा विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी प्रागीलाल जाटव पर नरवर पुलिस ने आचार संहिता उल्लघंन का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया है कि प्रागीलाल जाटव आचार संहिता का उल्लघंन कर बिना अनुमति के रैली निकाल रहा था। इस मामले में पुलिस ने प्रागीलाल जाटव के खिलाफ धारा 188 मध्यप्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार जबर सिंह पुत्र एसआर कुशवाह उम्र 38 साल सीएमओ नरवर एफएसटी प्रभारी ने पुलिस थाना नरवर में शिकायत दर्ज कराई कि करैरा विधानसभा क्षेत्र से बीएसपी प्रत्याशी प्रागीलाल जाटव् लगभग 200 बाईको और 10 चार पहिया बाहनों के साथ रैली निकाल रहा था। जिसकी अनुमति प्रागीलाल जाटव ने नहीं ली थी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!