पोहरी चुनाव: हाथी पर सबार कैलाश ने बैराड में किया जनसंपर्क | Bairad News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के पोहरी विधासनभा से बसपा प्रत्याशी के चुनाव मैदान में उतरने से कांग्रेस और भाजपा में हडंकप की स्थिति बनी हुई है। कांग्रेस की ओर से सुरेश राठखेडा चुनावी मैदान में है। वही भाजपा से प्रहलाद भारती चुनावी समर में उतरे है। परंतु भाजपा से बागी हुए कैलाश कुशवाह ने दोनों प्रमुख दलों की हबा टाईट कर दी है। आज विधानसभा क्षेत्र के बैराड कस्बे में बसपा के प्रत्याशी कैलाश कुशवाह ने जनसपंर्क किया। 


इस जनसंपर्क में लोगों ने माला पहिनाकर कैलाश कुशवाह का स्वागत किया। यहां बता दे कि पोहरी विधानसभा में इन दिनों मुकावला त्रिकोणिय बना हुआ है। कांग्रेस और भाजपा के अलाबा यहां बसपा प्रत्याशी ने कम समय में ही क्षेत्र में पब्लिक के बीच पहुंचकर लोगों के दिलों को जीतने का प्रयास किया है। अब देखना यह है कि वह पब्लिक के इस सहमति को बोटों में किस हद तक बदलने में कामयाब हो पाते है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!