झोलाछाप और डेंगू की भेंट चढ़ गई बती कुशवाह, शिवपुरी पहुंचने से पहले ही मौत | Bairad News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर जिले के बैराड क्षेत्र से आ रही है। जहां आज एक महिला आज झोलाछाप और डेंगू की भेंट चढ गई। जब इस मामले की सूचना जिले के स्वास्थ्य विभाग को लगी तो वह इस पूरे मामले से इंकार करने लगे। अब सबाल यह है कि इस पूरे घटनाक्रम के लिए आखिर दोषी कौन है। जानकारी के अनुसार बैराड कस्बे के वार्ड नंबर 2 में निवासरत बती कुशवाह पत्नि शिवराज सिंह कुशवाह उम्र 40 साल को बीते चार दिन से बुखार आ रहा था। इस बुखार के चलते बती के परिजन बैराड कस्बे में ही माता रोड पर स्थिति एक झोलाछाप की दुकान पर लेकर गया। कल पूरे दिन झोलाछाप डॉक्टर ने उक्त् महिला का इलाज किया। उसके बाद महिला बापिस अपने घर चली गई। 

महिला के पति ने बताया है कि इस इलाज से महिला को आराम नहीं मिला तो आज फिर वह अपनी पत्नि को लेकर झोलाछाप डॉक्टर के पास लेकर पहुंचा। जहां झोलाछाप डॉक्टर ने महिला का इलाज किया। इसी इलाज के दौरान महिला की हालात विगडने लगी। जिसपर झोलाछाप डॉक्टर ने हाथ खडे कर दिए। और तत्काल उसे शिवपुरी के लिए रैफर कर दिया। 

परिजन महिला को लेकर सिंह निवास पहुंचे उससे पहले ही महिला ने रास्ते में दम तोड दिया। यहां बता दे कि पूरा जिला इन दिनों डेंगू से पीडित है। पूरे जिले में हाहाकार की स्थिति है उसके बाबजूद भी यह झोलाछाप डेंगू जेसे घातक बीमारी से पीडित मरीज का सरेआम टीटंमेंट कर रहे है। जब हालात विगडने लगती है तो वह इसे जिला चिकित्सालय रैफर कर देते है। अब जब हालात दयनीय होती है तो जिला चिकित्सालय के डॉक्टर भी कुछ नहीं कर पाते। 

पहले भी हो चुकी है एक की मौत
जिले के बैराड में इन दिनों डैंगू से कई लोगों का दीपावली से पहले दिवालिया निकल चुका है। एक ही घर में चार चार लोग डेंगू पोजीटिव निकल रहे है। उसके बाद हालात यह है कि ग्वालियर में प्रायवेट उपचार के एक मरीज का खर्चा 40 से 50 हजार के लगभग पहुंच रहा है। इस डैंगू से बैराड के ही बार्ड नंबर 7 में निवासरत शिवराज सिंह परिहार की मौत हो चुकी है। उसके बाबजूद भी यह झोलाछाप डॉक्टर सरेआम लोगों की जिंदगी से खिलबाड करते हुए धडडले से इलाज कर रहे हैै।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!