पांच साल में यशोधरा राजे की उम्र में 3 साल की बढ़ी, प्रहलाद 10 साल में 15 साल बड़े हो गए | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अभी तक आपने सुना होगा कि महिलाए अपनी उम्र दर्शाने के लिए कुछ भी कर गुजरने से नहीं हचकचाती। ऐसा ही मामला शिवपुरी में देखने को मिला। शिवपुरी से भाजपा की प्रत्याशी यशोधरा राजे सिंधिया ने अपनी उम्र में महज पांच साल में तीन साल की बढोत्तरी बताई है। वही पोहरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद भारती ने अपने हलफनामें में अपनी उम्र में 10 साल में 15 साल की बढोत्तिरी बताई है। हांलाकि इस मामले में दोनों ने अपने बोटर कार्ड में विसंगति का तर्क दिया है। 

शिवपुरी से भाजपा प्रत्याशी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की उम्र पिछले पांच साल में तीन साल ही बढ़ी है। वे अब 62 साल की हैं, जबकि 2013 में उन्होंने अपनी उम्र 59 साल बताई थी। वहीं पोहरी से भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे विधायक प्रह्लाद भारती की उम्र पिछले दस साल में 15 साल बढ़ गई है। उन्होंने 2008 में चुनाव लड़ते वक्त अपनी उम्र 43 साल बताई थी जबकि इस बार खुद को 58 साल का बताया है। 

दोनों प्रत्याशियों उम्र संबंधी जानकारी नामांकन पत्र के साथ किए हलफनामा में दी है, लेकिन पिछले चुनावाें में दिए गए हलफनामों से तुलना करने पर उम्र संबंधी यह विसंगति सामने आई है। हालांकि इस विसंगति का कारण वोटर कार्ड में दर्ज उम्र बताई जा रही है। पिछले वोटर कार्डों में उम्र गलत दर्ज थी। वोटर लिस्ट में संशोधन के बाद फोटोयुक्त वोटर कार्डों में सही उम्र दर्ज की गई है। संशोधन के बाद विधानसभा चुनाव 2018 के नामांकन में सही उम्र लिखवाई गई है। इस कारण पिछले चुनाव के हलफनामों से तुलना करने पर उम्र में अंतर आ रहा है। 
मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने इस बार हलफनामे में अपनी उम्र 62 साल दर्ज कराई है। साल 2013 के चुनाव में उन्होंने जो हलफनामा दिया था, उसमें उम्र 59 साल बताई थी। इन पांच सालों में उनकी उम्र सिर्फ तीन साल ही बढ़ी है। इसी तरह पोहरी से विधायक प्रह्लाद भारती ने अपने हलफनामे में उम्र 58 साल दर्ज की है जबकि साल 2008 के हलफनामे में अपनी उम्र 43 साल दर्ज कराई थी, यानी 10 साल में उनकी उम्र 15 साल बढ़ गई। हालांकि श्री भारती का कहना है कि 2008 में वोटर लिस्ट में उनकी उम्र गलत दर्ज हो गई थी। इसलिए हलफनामे में भी वोटर कार्ड के अनुसार उम्र लिखवानी पड़ी थी। बाद में 2013 के चुनाव में उन्होंने उम्र में संशोधन करवा दिया था आैर अपनी उम्र 53 साल दर्ज कराई थी। 

विधायक केपी सिंह सबसे बुजुर्ग, सिद्धार्थ सबसे युवा 
जिले की पांचों विधानसभा सीटों में प्रमुख पार्टियों के उम्मीदवारों की उम्र पर नजर डालें तो पिछोर के कांग्रेस प्रत्याशी विधायक केपी सिंह सबसे अधिक उम्रदराज हैं। वे 65 साल के हैं। इसके बाद शिवपुरी से भाजपा प्रत्याशी मंत्री यशोधरा राजे की उम्र 62 साल है। सबसे कम उम्र शिवपुरी से कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ लढ़ा की है। वे 33 साल के हैं। 

जानिए, पांचों सीटों से प्रमुख प्रत्याशियों की उम्र 
1. करैरा सीट : भाजपा प्रत्याशी राजकुमार खटीक की उम्र 42 साल है। कांग्रेस प्रत्याशी जसवंत जाटव 51 साल के हैं। बसपा प्रत्याशी प्रागीलाल 48 और सपाक्स प्रत्याशी रमेश खटीक 57 साल के हैं। 
2. पोहरी सीट : भाजपा प्रत्याशी प्रह्लाद भारती 58 साल के हैं। कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राठखेड़ा की उम्र 55 साल है। वहीं बसपा प्रत्याशी कैलाश कुशवाह की उम्र 39 साल है। 
3. शिवपुरी सीट : भाजपा प्रत्याशी यशोधरा राजे सिंधिया 62 साल की हैं। कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ लढ़ा 33 साल के हैं। सपाक्स प्रत्याशी बृजेश सिंह तोमर 45 साल के हैं। 
4. पिछोर सीट : भाजपा प्रत्याशी प्रीतम सिंह लोधी 58 साल के और कांग्रेस प्रत्याशी केपी सिंह 65 साल के हैं। 
5. कोलारस सीट : भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र रघुवंशी 53 साल के हैं जबकि उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र यादव 47 साल के हैं। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!