शिवपुरी। खबर जिले के करैरा अनुविभाग के सीहोर थाना क्षेत्र से पुलहा गांव से आ रही है। जहां बीते रोज बस में से लगेज उतार रहे क्लीनर की बस से गिर जाने से मौत हो गई। इस मामले की शिकायत सीहोर थाने में की गई। जहां पुलिस ने बस के डायवर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक शीतला बस क्रमांक एमपी 07 पी 2188 करैरा से चलकर ग्वालियर जा रही थी। रास्ते में पुलहा गांव के पास बस रुकने पर यात्री उतरने लगे। कुछ यात्रियों का सामान रखा होने की वजह से क्लीनर रविन्द्र उर्फ भज्जू पुत्र मोहन सिंह परमार उम्र 26 साल निवासी कैरुआ थाना भितरवार बस की छत पर चढ़ गया।
सामान उतारते समय चालक ने इस बात का ध्यान नहीं रखा और बस दौड़ा दी। बस चलने से छत पर मौजूद रविन्द्र अनियंत्रित होकर नीचे सिर के बल आ गिरा। गंभीर हालत में इलाज के लिए भितरवार अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन इलाज के दौरान रविन्द्र ने दम तोड़ दिया। सीहोर थाना पुलिस ने बस चालक सुरेन्द्र रंधावा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।