करवाचौथ: कलेक्टर शिल्पा ने VC पर व्रत खोला, SP की पत्नी इंतजार करतीं रहीं | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पूरे देश में कल महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखा। चुनाव के व्यस्त समय में शिवपुरी जिले की कलेक्टर शिल्पा गुप्ता ने भी अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखा। दिन भर व्रत रखने के बाद वीडियो कॉलिंग के माध्यम से अपने पति का चेहरा देखा और फिर व्रत तोडा। बता दें कि शिल्पा गुप्ता शिवपुरी में तैनात हैं जबकि उनके पति कलेक्टर अजय गुप्ता आगर मालवा में पदस्थ हैं। इन दिनों जब आचार संहिता लागू हैं और चुनाव का विगुल बज चुका है। ऐसे में दोनों दूर थे। 

डयूटी पर तैनात रहे एसपी, पत्नी ने किया इंतजार

एसपी राजेश हिंगणकर भी चुनावी व्यस्तता के चलते कर्तव्य पथ पर थे जबकि उनकी पत्नी शशी हिंगणकर ने करवा चौथ का व्रत रखा था। वादे के मुताबिक चांद निकलते ही एसपी हिंगणकर को घर आ जाना था लेकिन एसएसटी नाकों के निरीक्षण के लिए निकले एसपी कुछ देरी से घर पहुंच पाए जिसके बाद उनकी पत्नी ने पहले चांद को निहारा और फिर अपने जीवन साथी राजेश का चेहरा देखकर करवा चौथ का व्रत खोला।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!