गर्भवती महिला के साथ बलात्कार, रिर्पोट दर्ज कराने पर दी गांव से निकालने की धमकी | Shivpuri

0
शिवपुरी। खबर गोवर्धन थान के गुरिच्छा गांव से आ रही है कि इस गांव की रहने वाली गर्भवती महिला का बलात्कार गांव के एक दंबग ने उस समय कर दिया था जब वह अपने खेत पर काम कर रही थी। परिजनों ने इस बात की सूचना डायल 100 पर दी थी, पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई, लेकिन गांव की राजनीति के चलते मुकदमा दर्ज नही किया। 

अब इस मामले मे उक्त गर्भवती महिला ने अजाक थाने में आवेदन दिया हैं। इस आवेदन की माध्यम से महिला ने बताया है कि अपने खेत पर काम करते समय गांव में ही रहने वाले अमर सिंह ने उसके साथ बलात्कार किया। परिजनों ने अमर सिंह को पकड़कर डायल 100 को सूचना दी। डायल 100 अमर सिंह को थाने ले आर्इ लेकिन गांव के कुछ दबंगों ने मुकदमा दर्ज नहीं होने दिया। उसे डरा-धमका कर गांव ले गए। मुकदमा दर्ज कराने की स्थिति में गांव से निकाल देने की धमकी दी जा रही है। महिला ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

वहीं गोवर्धन थाना प्रभारी गब्बर सिंह का कहना है कि अजाक थाने में शिकायत हुई है। वरिष्ठ अधिकारियों की संज्ञान में मामला है। निर्देश मिलते ही महिला की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर लेंगे। पहले ही दिन महिला आई थी। उस दौरान मुकदमा दर्ज नहीं कराया था।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!