बाबा का भेष धारणकर चकमा दे रहा वारंटी गिरफ्तार | Shivpuri samachar

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। करैरा थाना पुलिस ने एक ऐसे वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है जो बाबा का भेष धारण कर पिछले आठ वर्षों से पुलिस को चकमा दे रहा था। उसकी गिरफ्तारी में एएसआई सुल्तान सिंह, प्रधान आरक्षक सतीश जयंत तथा आरक्षकगण मोहन सिंह, हिम्मत सिंह और सत्यवीर सिंह की मुख्य भूमिका रही। पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि आठ साल से फरार पुराना वारंटी सोबरन सिंह पुत्र कच्चूराम परिहार निवासी मचावली साधु का भेष धारणकर घूम रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी के लिए करैरा न्यायालय ने आठ साल पहले वारंट निकाला था तब से वह फरार बना हुआ था। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!